पीलीभीत, फरवरी 9 -- बीसलपुर। नगर में कई मार्गों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है। इससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। जिम्मेदार अतिक्रमण हटाने में ना कामयाव दिखायी दे रहे हैं। बीसलपुर के बारह पत्थर चौराहे से स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर दुकानदारों व ठेला चालकों ने मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे प्रतिदिन जाम लगा रहता है। राहगीरों को घंटों जाम में फंसने के बाद इधर उधर सकरी गलियों से गुजरना पड़ता है। पुलिस प्रशासन भी जाम को हटवाने की रुचि नहीं ले रहा है। जिम्मेदार अतिक्रमण हटवाने में नाकामयाव दिखायी दे रहे हैं। कई बार नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कुछ देर के लिए दुकानदारों ने अपना सामान दुकान के अंदर कर लिया जाता है। अधिकारियों के जाने के बाद तुरंत अतिक्रमण कर लिया। इसी तरह कई बार अति...