नवादा, फरवरी 14 -- नवादा। राजेश मंझवेकर शहर में नगर परिषद से नक्शा पास कराए बिना ही मकान बनाए जा रहे हैं। बिल्डिंग बॉयलाज को ताक पर रख कर बनाए जा रहे मकानों के आसपास जमीन की कमी के कारण सड़क और नाला के लिए जगह तक नहीं मिल रहा है। इससे नगर परिषद की योजनाओं के संचालन में भी बेहद परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र के 75 फीसदी मकान बिना नक्शा पास कराए ही बनाए गए हैं। नए सर्वे और पुराने सर्वे के आधार पर देखा जाए, तो नवादा शहर के 75 फीसदी मकान बिना नक्शा के ही बना लिए गए हैं। हर साल शहर में लगभग 250 से 300 नए मकानों का निर्माण होता है। लेकिन, एक मोटे आंकड़े के मुताबिक इनमें से केवल करीब 200 मकानों के नक्शे ही नगर परिषद से स्वीकृत होते हैं। शेष मकान बिना अनुमति के बन जाते हैं। खासकर नए बस रहे मोहल्लों में सैकड़ों मकान बिना नक्शा पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.