मैनपुरी, जनवरी 13 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13वें वित्त आयोग की टाइड एवं अनटाइड मद से प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामग्री क्रय में शासनादेश की शर्तों का कड़ाई से पालन किया जाए। अनटाइड फंड से होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 बिंदुओं से असंतृप्त नगरीय विद्यालयों को कार्ययोजना में शामिल किया जाए तथा जहां बाउंड्रीवॉल की अधिक आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराया जाए। उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद मैनपुरी को अनटाइड मद में 2.76 करोड़ रुपये तथा टाइड मद में 4.14 करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.