मैनपुरी, मई 8 -- क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर नेरा के प्राथमिक विद्यालय में थाना पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने ऑपरेशन जागृति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया और सुरक्षा व अपराध रोकने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात न करें। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ने साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। वहीं चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि महिलाएं झूठे मुकदमा न लिखाएं। उन्होंने नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.