सहारनपुर, फरवरी 24 -- गंगोह से देबबन्द मार्ग पर चलने वाली रोड़वेज की अनुबंधित बस चालक अनजान व्यक्ति द्वारा मोबाईल पर दी जाने गाली गलौच व जान से मारने की धमकियों से परेशान है। मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी मेहताब पुत्र शौकीन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि फोन पर एक अनजान व्यक्ति की धमकी भरी कॉल आ रही है, मोबाईल नम्बर का हवाला देते हुए पीडित ने कहा है कि गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने के साथ ही आरोपी कह रहा है, कि तु सुबह गाड़ी लेकर आ तुमको मैं रास्ते में ही देखुंगा। दो दिन पूर्व परिचालक से हुई कहा सुनी का भी तहरीर में उल्लेख करते हुए पीडित ने कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...