हरिद्वार, जनवरी 8 -- पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसने अनजान कॉल उठाई और बैंक खाते से आठ लाख रुपये कट गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित खालिद पुत्र इकबाल ने पुलिस को बताया कि चार दिसंबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल उठाते ही फोन कट गया और उसके बाद लगातार ओटीपी के संदेश आने लगे। शक होने पर जब उसने बैंक में खाते की जांच कराई तो पता चला कि चार दिसंबर को पांच लाख और पांच दिसंबर को तीन लाख रुपये इंटरनेट बैंकिंग के जरिए निकाल लिए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने कभी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं किया था। इधर, थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि यह मामला साइबर क्राइम सेल से ट्रांसफर होकर आया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.