कानपुर, फरवरी 13 -- जाजमऊ में एक महिला से अनजाने में मोबाइल पर एक एप डाउनलोड हो गया। एप डाउनलोड होते ही महिला के खाते से दो बार में 1.91 लाख रुपये पार हो गये। इसके बाद पीड़िता ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के दुर्गा विहार निवासी सुनीता पाल के अनुसार बीती 12 फरवरी को अनजाने में उनसे मोबाइल फोन पर एक एप डाउनलोड हो गया। एप डाउनलोड होने के कुछ समय बाद उनके बैंक खाते से 1.91 लाख रुपये की रकम निकल गए। इसकी शिकायत जाजमऊ थाने में की। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.