कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- चरवा थाना क्षेत्र की एक युवती को सोमवार सुबह अनचाहा स्पर्श करने का विरोध करने पर शोहदे ने सड़क पर ही पीट दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चरवा इलाके की महिला ने बताया कि पड़ोसी शोहदा करीब 15 दिन से उसकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ है। वह कहीं भी आते-जाते छेड़खानी करने के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करता है। पीड़िता की मानें तो सोमवार सुबह आरोपी ने बेटी का हाथ पकड़कर खींच लिया। इसका विरोध करने पर बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मां-बेटी की इज्जत बताई। इसके बाद बैड टच व पिटाई का शिकार हुई लड़की ने मां के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.