जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- कुर्था, निज संवाददाता स्थानीय प्सल टू उच्च विद्यालय कुर्था के छात्र- छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एंटी रोमियो स्कावाइड टीम के द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर क्राइम और आए दिन घट रही इस तरह की घटनाओं तथा उससे बचने के उपायों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गयी। साथ ही कहा गया कि यहां भी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी वाली बात लागू होती है। अनचाहे कॉल से बचने, लालच आदि में न पड़ने की हिदायतें दी गयी। सभी बचाव के उपायों के बावजूद भी घटना घट ही गयी तो तत्काल पुलिस से संपर्क करने को कहा गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष समीर कुमार, अपर थाना अध्यक्ष रिंकू कुमारी, पीएसआई रुपेश कुमार, प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार, अरुण सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। फोटो- 12 दिसंबर अर...