रांची, अप्रैल 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता राज्यपाल से मिलने राजभवन मार्च में गेतलसूद से रवाना हुए। भाजपा कार्यकर्ता पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार और भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो सत्यदेव मुंडा के नेतृत्व में गुरुवार को रवाना हुए। गेतलसूद चौक में सभी ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने संविधान के नाम पर मंत्री पद की शपथ ली है। संविधान की रक्षा का शपथ ली, परंतु संविधान से ऊपर शरीयत को बताकर संविधान का अपमान किया है। ऐसे देशविरोधी मानसिकता वाले को झारखंड केबिनेट से अविलंब बर्खास्त किया जाए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, बिगेश्वर महतो, बन्नू बेदिया, नंदलाल राम, शिवधर रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.