रांची, मई 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया सड़क पर राजाडेरा के पुराने पंचायत भवन के पास बोलेरो-ऑटो में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में बैठे एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित छह लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की दोपहर एक बजे की है। बोलेरो पुरुलिया से रांची जा रही थी और ऑटो गोंदलीपोखर से जोन्हा बाजार रहा था। घटना में एक ही परिवार के हेसलाबेड़ा निवासी अजीत भोगता, रूपा देवी, अंशू भोगता सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया। अनगड़ा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.