रांची, मई 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के नवागढ़ के मड़ईटोली सरईअंबा और साल्हन के प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास शनिवार को पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखी गई। आधारशिला विधायक राजेश कच्छप की पत्नी रिया तिर्की, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, राजेन्द्र शाही मुंडा, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा ने रखी। रिया तिर्की ने कहा कि क्षेत्र की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है। मौके पर हेसातू पंचायत के पिपराटोली में पीसीसी पथ निर्माण का ऑनलाइन शिलान्यास हुआ। इस दौरान प्रमुख दीपा उरांव, कांग्रेस के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, चमरू पाहन, शिवदास गोस्वामी, सिद्दीक अंसारी, रामसाय मुंडा, साकिर अंसारी, सरिता देवी, अनिता देवी, अजय करमाली, शफीक अंसारी, कृष्णा महली, जान तिग्गा, शफीक अंसारी और युनूस अंसारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...