रांची, जून 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड की सभी पंचायत से बिरसा हरित ग्राम आम बागवानी योजना से जुड़े लाभुक शामिल हुए। मुख्य अतिथि अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा और विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा मौजूद थे। लाभुक अपनी बागवानी से उपजे आम आम्रपाली, मल्लिका, मालदा, कृष्णभोग, स्वर्णरेखा, दशहरी, फजली और बीजू आम की प्रदर्शनी लगाई। लाभुकों ने विगत दो साल में बागवानी से मिले आर्थिक लाभ के बारे में बताया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले किसानों को शॉल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। पुरानी बागवानी लाभुकों का पोस्ट प्लांटेशन से संबंधित प्रशिक्षण और नए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.