रांची, मार्च 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा की बैठक गोंदलीपोखर में सोमवार को मंडल अध्यक्ष सुनील महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनगड़ा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। सुनील महतो ने बताया कि दो से पांच मार्च तक सभी बूथ कमेटी का गठन करना है। जबकि छह से नौ मार्च तक अनगड़ा मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराना है। बैठक में पूर्व रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, नरेश साहू, सिकंदर अंसारी, घनेनाथ महतो और राजेन्द्र महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...