रांची, फरवरी 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी हीरालाल साह और समाजसेवी रामपोदो महतो के प्रयास से गुरुवार को थाना परिसर स्थित शिवमंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। प्रेमिका सुनीता कुमारी सिकनी ढीपा बोंगईबेड़ा, थाना अनगड़ा और प्रेमी अशोक महतो, चैनगड़ा, पतरातू रामगढ़ का रहनेवाला है। तीन साल से दोनों के बीच प्रेम-संबंध चल रहा था। प्रेमी मुंबई में जेसीबी चालक है। एक पखवाड़ा पूर्व सुनीता के पिता ने अपनी बेटी का छेका पुंदाग के एक युवक के साथ कर दिया। इससे नाराज होकर प्रेमिका अपने प्रेमी अशोक महतो के साथ 19 फरवरी को बोकारो भाग गई। इस मामले में सुनीता के पिता ने अनगड़ा थाना में अपनी पुत्री का अपहरण कर भगाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की। अनगड़ा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन की तो मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। दोनों बालिग और स्वजातीय थे। प्रेमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.