रांची, जुलाई 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग में अनगड़ा की टीम जिलास्तर पर चैंपियन बनी। अनगड़ा के उवि नवागढ़ की टीम ने गुरुवार को बरियातू गर्ल्स स्कूल रांची के मैदान में उवि बुंडू को 2-0 से पराजित किया। नवागढ़ की फूलमनी कुमारी बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। वहीं अनगड़ा की प्रियंका कुमारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि डीईओ विनय कुमार, डीएससी बादल राज, एडीपीओ पंकज कुमार, एपीओ अखिलेश कुमार, सतीश कुमार और अनगड़ा बीपीओ पंकज तिर्की ने पुरस्कार वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.