रांची, नवम्बर 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोन्हा, बरवादाग और गुड़ीडीह पंचायत में सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं ग्रामीणों ने जाति, आय, जाति, आवासीय प्रमाणपत्र, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, भूमि सुधार, जनवितरण, मनरेगा, श्रम विभाग, मंईयां योजना, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिया। लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। गर्भवती महिलाओं के गोद भराई की गई। मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो सहित बीडीओ जयपाल सोय, सीओ राजू कमल, बीपीओ अवनिंद्र कुमार, मुखिया कृष्णा मुंडा, सारथी देवी, विजय उरांव, प्रखंड झामुमो अध्यक्ष रिझुआ मुंडा, क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका तथा सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.