रांची, जनवरी 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विकास-रामपुर रिंग रोड के तुरुप के समीप एक बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में अनगड़ा थाना क्षेत्र के बोंगईबेड़ा के सिरपा निवासी दिनेश महतो घायल हो गए। घटना गुरुवार की शाम करीब छह बजे की है। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया। इधर एक अन्य घटना में महेशपुर निवासी जहीर खान के पुत्र फैज खान पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...