रांची, नवम्बर 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चिलदाग में बुधवार को दुर्गा और हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महिलाएं स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल उठाव कर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं। आचार्य गुलशन मिश्र आनंद, जीतेन्द्र गोस्वामी ने पूरे वैदिक विधान से पूजा-अर्चना कराकर अनुष्ठान की शुरुआत की। मुख्य पुजारी गोवर्धन महतो और चामू महतो ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की सफलता में दशमंती देवी, कुलदीप बैठा, अनिल बैठा, बेबी देवी, सलोनी कुमारी, संजीव कुमार, राजीव कुमार आदि का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.