रांची, मार्च 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तत्वावधान में सोमवार को कुच्चू पंचायत के 50 किसानों के बीच प्लास्टिक ड्रम बांटा गया। भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान नामकुम और दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रामकृष्ण मिशन द्वारा आईसीएआर पटना के मार्गदर्शन में ड्रम का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है जिससे वे बीजामृत, जीवामृत, दशपर्णी अर्क, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और अग्नि अस्त्र जैसे जैविक घटक स्वयं तैयार कर सकें। इससे खेती को रसायन मुक्त और टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी। 50 चयनित किसानों के लिए काऊ यूरिन हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत पक्के गड्ढे का निर्माण किया गया। 25 किसानों के बीच ढैंचा हरी खाद फसल का 50 किलोग्राम बीज बांटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.