रांची, फरवरी 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की नवागढ़ पंचायत में शनिवार को 30 किसानों के बीच 50 किलोग्राम मूंग बीज का वितरण अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव ने किया। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। किसानों को दलहन की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जैविक खाद्य का उपयोग कर कृषि को बढ़ावा देने के बारे में बताया गया। किसानों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जानकारी दी। मौके पर बीटीएम सविता जोजो, संतोष बेदिया और पहलू बेदिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.