रांची, जनवरी 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की कुच्चू पंचायत में कंबल वितरण सह मनरेगा के नए वर्जन विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि विरोधियों द्वारा इसकी निंदा की गई। 100 दिन की गारंटी को 125 दिन करने की लोगों ने खूब सराहना की। वहीं कड़ाके की ठंड को देखते हुए 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल दिया और उन्हें चूड़ा, गुड़ और तिलकुट खिलाया गया। मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, मंडल अध्यक्ष सोहराय बेदिया, मंत्री दिलीप मिर्धा, शंकर बेदिया, मंगल सिंह मुंडा, गिलू बेदिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.