रांची, अक्टूबर 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के साल्हन के झटनी टुंगरी में 10 दिन के बाद मंगलवार को बिजली बहाल हो गई। यहां का ट्रांसफॉर्मर जलने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खिजरी विधायक को दी। विधायक की अनुशंसा पर स्वीकृत 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, छोटेलाल महतो, आशीष मुंडा, संजय नायक और गुड़ू खान ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मौके पर संजय महतो, छोटेलाल महतो, प्रभु महतो, राजेश महतो, रिझू करमाली, मनरखन करमाली, बाबूलाल करमाली और सेवाराम महतो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...