रांची, जुलाई 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कांशीडीह के महुआजारा जंगल में खुखड़ी और पुटका चुनकर घर लौट रही महिला हाथी के हमले में घायल हो गई। घटना रविवार की सुबह लगभग आठ बजे की है। घायल फूलो देवी बरवादाग पंचायत क्षेत्र के सरईवन निवासी अर्जुन महतो की पत्नी है। घटना की सूचना मिलने पर वनपाल नितिन गुप्ता, वनरक्षी कृष्णा महतो और छत्रपति गोराई मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को सीएचसी गोंदलीपोखर पहुंचाया, जहां इलाज के बाद महिला की हालत सुधार है। वन विभाग की ओर से घायल को इलाज के लिए तत्काल 5000 रुपये सहायता राशि दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.