रांची, दिसम्बर 16 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जिदू, हेसलाबेड़ा और कोयनारडीह गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने एक मजदूर को पटककर मार डाला। वहीं एक नाबालिग और एक बुजुर्ग को हमला कर घायल कर दिया। घटना मंगलवार की तड़के 5:30 बजे की है। मृतक 40 वर्षीय शनिचरवा मुंडा जिदू बेलटोली का निवासी था। घायलों में अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसलाबेड़ा चट्टानटोली की नाबालिग रवीना कुमारी और कोयनारडीह निवासी वृद्ध कमल महतो शामिल है। शनिचरवा मुंडा मंगलवार की तड़के खलिहान जा रहा था, अंधेरा होने से वह रास्ते में हाथी को देख नहीं सका और हाथी ने उसे पटककर घायल कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से आधा घंटे पहले पांच बजे हेसलाबेड़ा सोमा भोगता की पुत्री रवीना कुमारी मॉर्निंग वाक पर निकली थी रास्ते में हाथी ने उस पर हमला कर दिया। रवीना का इलाज निजी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.