रांची, फरवरी 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सिकिदिरी थाना क्षेत्र के बरवाटोली निवासी 47 वर्षीय देवनारायण बेदिया की शुक्रवार की शाम रिम्स में मौत हो गई। शुक्रवार की रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 29 जनवरी को रांची-मुरी में हेसल के पास एक बाइक सवार ने ऑटो में बैठकर गेतलसूद आ रहे देवनारायण को अपनी चपेट में ले लिया था। बाइक चमघटी का आकाश गाड़ी नाम का युवक चला रहा था। घटना के समय देवनारायण का दोनों पैर टूट गया था। ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.