रांची, दिसम्बर 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चिलदाग में सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के सहयोग से फ्लेयर संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की रांची इकाई के समन्वय से हुआ, इसमें 242 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। शिविर में दो चिकित्सकों, दो पैथोलॉजिस्ट और दो फार्मासिस्ट ने सेवाएं दीं। साथ ही नेत्र जांच के लिए तीन विशेषज्ञ शामिल हुए। शिविर के दौरान ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां प्रदान की गईं। इससे पूर्व शनिवार को सिमलिया में आयोजित शिविर में 371 ग्रामीणों की जांच कर दवाइयां बांटी गई थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में फ्लेयर की ओर से अजय कुमार सिन्हा, नरेंद्र सिंह, सोनी प्रभा सिन्हा और डॉ आशीष आनंद क...