रांची, नवम्बर 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेकी के सीएसआर मद से रविवार को सिरका गांव में गैर सरकारी संगठन फ्लेयर द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 200 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गई। ज्ञात हो कि संस्थान द्वारा चिलदाग, सिरका और गेतलसूद पंचायत के 11 गांवों में संचालित परियोजना स्वास्थ्य एवं पोषण का सुदृढ़ीकरण के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। मौके पर डॉ राममनोहर मेहता, डॉ निशा कुमारी, अजय कुमार सिन्हा, श्यामल चटर्जी, नरेंद्र सिंह, सोनी प्रभा सिन्हा, सावित्री देवी और साहेबराम महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...