रांची, दिसम्बर 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के कुटे-पांचा सीमा के पास स्कूटी की टक्कर से मतातू गांव निवासी मोहन महतो 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और दोनों पैर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे की है। बताया जाता है कि मोहन महतो सड़क पार कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...