रांची, जून 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिरका निवासी समाजसेवी चामू महतो ने शनिवार को मां शारदा उच्च विद्यालय गेतलसूद और उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरका के 200 स्कूली बच्चों के पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने बच्चों के बीच गणित, भौतिकी, रसायन और अंग्रेजी की पुस्तक बांटी। चामू महतो ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों का गणित, विज्ञान और अंग्रेजी आमतौर पर कमजोर होती है इनमें सुधार के लिए पुस्तक का वितरण किया गया है। ज्ञात हो कि समाजसेवी चामू महतो शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विगत पांच वर्षों में अब तक 5000 बच्चों के बीच पुस्तक बांट चुके हैं। मौके पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.