रांची, फरवरी 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिरका गांव में शिव-हनुमान मंदिर का तीन दिनी वार्षिकोत्सव शुक्रवार को अखंड हरिकीर्तन, देवपूजन, पूर्णाहुति और भंडारा के साथ संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार और विशिष्ट अतिथि भैरव सिंह, सिरका मुखिया रोशनलाल मुंडा, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी मौजूद थे। वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान आचार्य सूर्य नारायण पाठक और कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने संपन्न कराया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में एकजुटता और आपसी भाईचारा बढ़ता है। भैरव सिंह ने कहा कि सभी सनातनी को एकजुट होने की जरूरत है। समिति के अध्यक्ष सीताराम पाहन, सचिव प्रणव महतो और साहेबराम महतो ने बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.