रांची, अगस्त 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना की पुलिस ने रविवार को मारपीट के आरोपी टाटी गांव निवासी मंगल सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छह अगस्त को आरोपी मंगल सिंह मुंडा ने आपसी विवाद में अपने चचेरे भाई विपिन सिंह मुंडा के सिर पर धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया था। घायल विपिन सिंह मुंडा के अस्पताल में इलाज चलने के कारण थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। विपिन ने बाद में अपने चचेरे भाई के खिलाफ सिकिदिरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...