रांची, फरवरी 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा थे। जैलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और संत रविदास के जाति-पाति व छुआछूत विरोधी विचारों पर प्रकाश डाला। रामसाय मुंडा ने उन्हें भक्तिकाल का महान संत बताते हुए उनके पदों के गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल होने की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन भाजपा एससी महामंत्री ग्रामीण संजय नायक ने किया। मौके पर कई समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...