रांची, अप्रैल 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी मार्ग पर रूपड़ू के पास राधेश्याम नामक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे बस का खलासी मामूली रूप से घायल हो गया और अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। घटना शनिवार रात 11 बजे की है। बस पुरुलिया से रांची लौट रही थी। बताया जाता है कि बस झालदा के पास जुलूस के दौरान जाम में फंस गई थी। विलंब होने के कारण बस के यात्री झालदा में उतरकर अन्य साधनों से अपने गंतव्य की ओर चले गए। बस में मात्र पांच यात्री सवार थे। बस पांच घंटे विलंब से रात 11 बजे रूपड़ू पहुंची थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना की पुलिस ने पांचों यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर रांची भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.