रांची, अक्टूबर 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आदिवासी समाज से जुड़े लोगों की बैठक शुक्रवार को अनगड़ा डाक बंगला में हुई। इसमें जोन्हा क्षेत्र में किए जा रहे अवैध धर्मांतरण पर चर्चा की गई। कहा गया कि आदिवासी समाज एकजुट होकर अवैध धर्मांतरण का विरोध करेगा। इसके लिए अधिकाधिक संख्या में लोगों को जोड़ने और धर्मांतरण कराने वाले लोगों और संस्थाओं को बेनकाब करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव, मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव, मेधा उरांव, भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, सन्नी उरांव, अंजली लकड़ा, पुशनाथ मुंडा, शिवलाल पाहन, जनजाति सुरक्षा मंच के प्रखंड संयोजक अजय सिंह भोगता, और शंभुनाथ गंझू मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.