रांची, अप्रैल 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधिष। रांची-मुरी डाउन रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह पांच बजे की है। बताया गया कि सिमरबेड़ा निवासी 24 वर्षीय सुनील उरांव और 20 वर्षीय बंधन उरांव गुड़ीडीह में आयोजित नागपुरी आर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रहे थे दोनों रेलवे ट्रैक पर पैदल चल रहे थे और ट्रेन की चपेट में आ गए। अनगड़ा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया हैं। इधर, गांव में सरहुल को लेकर आयोजित सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.