रांची, मार्च 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित हेसल सर्विस रोड पर मंगलवार को एक ट्रक के कुचलने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने दिन के 11 बजे से ढाई बजे तक लगभग साढ़े तीन घंटे एनएच 33 जाम रखा। मृतक 23 वर्षीय मनीराम महतो हेसल कठरटोली का निवासी था। मनीराम बाइक से अपने भगिना प्रकाश महतो के साथ काम से राजाडेरा जा रहा था। रास्ते में ट्रक (सीजी15इएफ 5703) ने ओवरटेक करते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मनीराम सड़क पर गिर गया और ट्रक रौंदते हुए फरार हो गया। वहीं प्रकाश महतो दूर जाकर गिरा उसे इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एनएच 33 को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बाद में अनगड़ा बीडीओ जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.