रांची, दिसम्बर 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे गांव में खलिहान में रखे छह लोगों के पुआल के गांज में आग लग गई। इससे गांव के किसान धनेशवर महतो, रमेश महतो, इम्तियाज अंसारी, चरका महतो, नारायण महतो और बालेश्वर महतो का पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना में किसानों को 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। घटना बुधवार की दोपहर एक बजे की है। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गांज के पास स्थित महुआ और आम का पेड़ पूरी तरह झुलस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...