रांची, दिसम्बर 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने मंगलवार को सुरसू पंचायत में विधायक मद से बननेवाली चार पीसीसी सड़क और बरवादाग पंचायत में एक गार्डवाल और दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सुरसू, बेहराकुल्ही, सुरसू ऊपरटोली, पुटादाग और बरवादाग पंचायत के जिन्तुप, सीताडीह लोहराटोली और सीताडीह (वनटोली) में बननेवाली पीसीसी सड़क शामिल है। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण तथा मरम्मत का आग्रह वे सदन में रख चुके हैं, ताकि इन कार्यों को जल्द पूरा कराया जा सके। कार्यक्रम में विभागीय कनीय अभियंता राजेश भगत, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिझुआ मुंडा, उपाध्यक्ष गणेश बेदिया, उपाध्यक्ष सुधीर मुंडा, मधु लोहरा, माया बेदिया, महिपाल महतो, दिनेश प्रजापति, हरदयाल मुंडा, जगदीश मुंडा, गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.