रांची, फरवरी 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेवा भारती के तत्वावधान में रविवार को जोन्हा गुड़ीडीह स्थित सेवाधाम में किसान मेला और सेवा समर्पण दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन गोपाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश और विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के केंद्रीय ट्रस्टी गुरुशरण प्रसाद, विनय कुमार लाल, सेवा भारती (भाग-5) के अध्यक्ष चंदन मिश्र, सचिव संतोष वर्मा और विक्रमादित्य नगर के संघचालक शंकर प्रसाद मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवा भारती का किसानों, ग्रामीण बच्चों और आम नागरिकों के प्रति सेवा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज में संस्कारित बच्चों और मेहनतकश कृषकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। अतिथियों ने मेले में आए किसानों को पुरस्कृत किया। इस दौरान किसानों ने अपने उत्पा...