रांची, सितम्बर 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। ग्रामीण युवा संगठन मेढ़ेटुंगरी द्वारा रविवार की रात में करमा मिलन समारोह का आयोजन मेढ़ेटुंगरी फुटबॉल मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि आजसू के केन्द्रीय महासचिव संजय मेहता और विशिष्ट अतिथि आजसू के जिला प्रवक्ता सह मुखिया रोशनलाल मुंडा और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी थे। आसपास के गांव से आधा दर्जन खोड़हा टीमें नाचते गाते शामिल हुईं। काफी संख्या में लोग करमा मिलन को देखने पहुंचे थे। सभी टीमों को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी के कई प्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष झल्लू मुंडा ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्रवण मुंडा, समाजसेवी साहेबराम महतो, जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, सूरजनारायण महतो, कामेश्वर महतो, प्रेम साहू, जगेश्वर महतो, दुर्गा महतो, विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.