रांची, अप्रैल 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। शिव मंडा पूजा समिति सोसो द्वारा पांच दिनों तक चली शिव मंडा पूजा मंगलवार की सुबह फूलखुंदी और झूलन के साथ संपन्न हुई। 59 भोक्ता और 81 सोकताइन नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। इससे पूर्व रविवार की रात मंडा पूजा मेले की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया भुनेश्वर बेदिया, बुधराम बेदिया ने संयुक्त रूप से किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि मंडा पूजा उपासना और भक्ति का प्रतीक है। दहकते अंगारों पर चलना हमारी आस्था को मजबूत करता है। मंडा पूजा झारखंडी संस्कृति की अहम कड़ी है। पूर्वजों की इस परंपरा को आगे भी कायम रखने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रदीप महतो ने किया। सोमवार की रात पश्चिम बंगाल की छऊ नृत्य पार्टी ने लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.