रांची, फरवरी 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत अनगड़ा पुलिस ने पोस्ता (अफीम) की अवैध खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सिरका पंचायत के ग्राम सुनुवाबेड़ा, लेम्हाटोली एवं जिंगाटोली की वन भूमि पर की गई। गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बड़े पैमाने पर पोस्ता की अवैध फसल लगी हुई थी। अभियान के दौरान पुलिस ने लाठियों की मदद से पोस्ता के पौधों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.