रांची, जनवरी 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की सिरका पंचायत के सुनुआबेड़ा जलप्रपात में शुक्रवार को 32वां पर्यावरण टुसू मेला लगाया गया। आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेला स्थल पहुंचे थे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि हमें अपने सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए विकास की धारा में बढ़ना है। प्रकृति संतुलन के लिए पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे पूर्व मेला का उद्घाटन रामटहल चौधरी और डॉ राजाराम महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया। वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर डॉ अमर कुमार चौधरी, भाजपा नेता सुरेंद्र महतो, अध्यक्ष दुर्गा महतो, जगेश्वर महतो, राजेश महतो, शिवलाल महतो, जिला परिषद सदस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.