रांची, सितम्बर 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। बरवादाग पंचायत के जिन्तूपीढ़ी में पिछले एक पखवाड़ा से खराब ट्रांसफॉर्मर बदलकर बुधवार को को 65 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। ज्ञात हो कि जैसे ही गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी सिल्ली विधायक अमित कुमार को हुई, उन्होंने तत्काल ट्रांसफॉर्मर को बदलवा दिया। नया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन विधवा सुलोचना देवी, ग्रामप्रधान अमित सिंह मुंडा उर्फ गड़ाम और झामुमो के अनगड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश बेदिया ने किया। मौके पर जयनारायण मुंडा, सोनाराम मुंडा, रंथू सिंह मुंडा, फूलसिंह मुंडा, केशव नारायण मुंडा, सुभाष बेदिया, धनेश्याम पातर, गंधेश्वरी देवी, गायत्री देवी और चंचला देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.