रांची, नवम्बर 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की चार पंचायतों (नावागढ़, कुच्चू, हेसातू और हरातू) में 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रखंड के पदाधिकारियों के सामने रखीं। शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, धोती-साड़ी, सावित्री बाई फुले प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया। साथ ही मंईंया सम्मान, सर्वजन पेंशन, अबुआ आवास, भूमि सुधार तथा कृषि और पशुपालन योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। मौके पर बीडीओ जयपाल सोय, सीओ राजू कमल, और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिझुआ मुंडा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.