पटना, अगस्त 12 -- बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव को लेकर सियासी हलचल काफी तेज है। कुछ वक्त पहले ही जेल से छूट कर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। अनंत सिंह ऐलान कर चुके हैं कि इस बार वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बीच अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और अनंत सिंह के बीच एक दिलचस्प मुलाकात हुई है। नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पूर्व विधायक से मिलने उनके घर गए थे। यहां अनंत सिंह ने अशोक चौधरी को अपने तबेले में ले जाकर भैंसें दिखाईं। दोनों के बीच चाय पर चर्चा भी हुई है। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि अनंत सिंह अशोक चौधरी को लेकर अपने तबेले में जाते हैं। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.