पटना, सितम्बर 7 -- बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच इस बात की चर्चा काफी तेज है कि बाहुबली अनंत सिंह जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो सकते हैं। अनंत सिंह के जदयू में आने की अटकलों के बीच पार्टी के भीतर मोकामा के पूर्व विधायक को लेकर मतभेद भी उभरने लगे हैं। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने पिछले महीने मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ रोड शो भी किया था। इसके बाद अनंत सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से उनके घर पर जाकर मुलाकात भी की थी। पटना में अशोक चौधरी के आवास पर उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी हुई थी। चर्चा है कि अनंत सिंह मोकामा से इस बार जदयू के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राष्ट्रीय जनता दल की विधायक हैं। हालांकि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.