अररिया, सितम्बर 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी व्रत धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक शांतिपूर्ण वातावरण के संपन्न हुआ। शनिवार को सुबह से ही प्रखंड के मारतीपुर, सुंदरी बलचंदा सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। चतुर्दशी व्रत में श्रद्धालु अनंत भगवान से सुख, शांति, समृद्धि के साथ आरोग्य की कामना की। इधर अनंत चतुर्दशी व्रत के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया। मौके पर अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह, सचिव बालचंद सिंह, बिनोद सिंह, पवन सिंह, सुमन सिंह, सूरज सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, शिवानंद सरदार, बबलू मंडल, राजकिशोर मंडल, बिरेंद्र मंडल समेत दर्जनों लोग शामिल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.