रांची, मई 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म के बड़े भाई अनंत ब्रह्म श्रीवास्तव का शनिवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अनंत ब्रह्म का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका हमसे गहरा रिश्ता रहा है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजेश ठाकुर, विधायक सुरेश बैठा, राजेश कच्छप, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सोनल शांति, कमल ठाकुर, डॉ राकेश किरण महतो, कुमार राजा, सुरेंद्र सिंह, राजन वर्मा शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.